उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

34 हजार दुग्ध उत्पादक परिवारों को जोड़ने का लक्ष्य… जनगणना अभियान में उतरेगा नैनीताल दुग्ध संघ

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। जनगणना-2027 को सफल बनाने के लिए नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ ने व्यापक जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया है। संघ की 710 दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों के जरिए करीब 34 हजार दुग्ध उत्पादकों और उनके परिवारों को स्व-गणना के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस संबंध में संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अभियान की रूपरेखा तय की गई।

बैठक में खाद्य पूर्ति अधिकारी एवं सहायक चार्ज अधिकारी मोहित कठायत ने स्व-गणना प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि नागरिक मोबाइल या लैपटॉप के माध्यम से ऑनलाइन अपने परिवार का विवरण दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए दुग्ध समितियों के पदाधिकारी, सचिव और कर्मचारी अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस कस्टडी में युवक की मौत!... SOG प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज

मुकेश बोरा ने कहा कि जनगणना के आंकड़े देश की विकास योजनाओं के निर्माण और उनके प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने समितियों के सचिवों से पत्राचार और व्यक्तिगत संपर्क के माध्यम से दुग्ध उत्पादकों तथा उनके परिवारों को स्व-गणना के लिए प्रेरित करने को कहा। साथ ही उत्पादकों से अपने रिश्तेदारों और आसपास के लोगों तक भी अभियान का संदेश पहुंचाने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़ा हादसा... खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, अब तक 6 की मौत की खबर, 20 को निकाला

उन्होंने बताया कि नैनीताल जिले में 16 से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध है। नागरिक आधिकारिक पोर्टल पर परिवार का विवरण दर्ज करने के बाद मिलने वाली 11 अंकों की स्व-गणना आईडी सुरक्षित रखें और प्रगणक के घर पहुंचने पर उन्हें उपलब्ध कराएं। बैठक में सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, प्रशासन एवं विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी, पी. एंड आई. सुभाष बाबू और प्रभारी एमआईएस जनगणना लिपिक कमलेश कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में