उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड में मौत बनकर टूटी पहाड़ी!… बोल्डर की चपेट में आई महिला तीर्थयात्री, मौके पर मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और घायल को रेस्क्यू कर गौरीकुंड चिकित्सालय पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आसमान से आफत!... कल्पेश्वर मंदिर के ऊपर भूस्खलन, गौशाला ध्वस्त और सड़कें बंद

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार के अनुसार मृतका की पहचान 25 वर्षीय अंजली पत्नी सचिन, निवासी शालीमार बाग, नई दिल्ली के रूप में हुई है। हादसे में कर्नाटक निवासी 34 वर्षीय शिदप्पा घायल हुए हैं। घायल का गौरीकुंड चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग लाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  लूट-डकैती से रेप तक... कुमाऊं पुलिस का बड़ा रिपोर्ट कार्ड आया सामने, IG का सख्त फरमान

बताया गया कि मंगलवार को श्रद्धालु केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए पैदल मार्ग से आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक पत्थर और बोल्डर गिरने लगे। यात्रियों को संभलने का मौका नहीं मिला और महिला इसकी चपेट में आ गई। हादसे के बाद पैदल मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। प्रशासन ने यात्रियों से मौसम और मार्ग की स्थिति को देखते हुए सावधानी बरतने तथा सुरक्षा कर्मियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में