उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड की मातृशक्ति के लिए खुशखबरी!… पांच लाख महिलाओं को दो किस्तों में मिलेगी आर्थिक मदद

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। बैंणी-भुली योजना के माध्यम से राज्य की पांच लाख से अधिक महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाएगी। योजना की पहली किस्त दिसंबर माह में लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी।

मुख्यमंत्री मंगलवार को चमोली के पीपलकोटी में आयोजित मातृशक्ति सम्मेलन में बोल रहे थे। कार्यक्रम में पहुंचने पर महिलाओं ने पारंपरिक वाद्ययंत्रों, कलश यात्रा और पुष्पवर्षा के साथ उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने रोड शो के दौरान लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने उन्हें नंदा देवी राजजात की हस्तनिर्मित पेंटिंग भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण भी किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में हादसों ने मचाई तबाही... प्रधानमंत्री से लेकर विपक्ष तक ने जताई संवेदना

धामी ने कहा कि उत्तराखंड की मातृशक्ति सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। पहाड़ की महिलाएं परिवार की जिम्मेदारी संभालने के साथ खेती-किसानी, पशुपालन, पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में योगदान दे रही हैं। उन्होंने चिपको आंदोलन का उल्लेख करते हुए कहा कि गौरा देवी और उनकी साथी महिलाओं ने पर्यावरण संरक्षण के लिए जो संघर्ष किया, वह आज भी पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा है।

यह भी पढ़ें 👉  किसी मां की गोद सूनी हुई तो किसी बहन का भाई छूटा... दो सड़क हादसों ने झकझोरा उत्तराखंड, 13 की मौत

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उज्ज्वला और जनधन योजना के साथ प्रत्यक्ष लाभ अंतरण ने महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। प्रदेश सरकार ने सरकारी सेवाओं में महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण और सहकारी समितियों में 33 प्रतिशत आरक्षण दिया है। समान नागरिक संहिता लागू करना भी महिलाओं को समान अधिकार दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने बताया कि नंदा गौरा योजना के तहत बेटी के जन्म पर 11 हजार रुपये और 12वीं उत्तीर्ण करने पर 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। पिछले चार वर्षों में चमोली जिले के नौ विकासखंडों में 900 से अधिक अत्यंत गरीब परिवारों की महिलाओं को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से तीन करोड़ रुपये से अधिक की सहायता उपलब्ध कराई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर मातम! खाई में समाई बोलेरो, रातभर चला रेस्क्यू… 4 परिवारों की खुशियां उजड़ीं

धामी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य बेटियों को जन्म से लेकर उच्च शिक्षा और आत्मनिर्भरता तक हर स्तर पर सहयोग देना है। महिलाओं की आर्थिक भागीदारी बढ़ाने और उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में