उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल हरिद्वार हिल दर्पण

महिला सुपरवाइजर से बदसलूकी!… रास्ते में घेरकर मारपीट-छेड़छाड़, CCTV में कैद कांड

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में महिला से मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। दवाई कंपनी में कार्यरत महिला सुपरवाइजर के साथ कथित तौर पर मारपीट, छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार किया गया। घटना के दौरान महिला के साथ हुई मारपीट की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़िता रुड़की के कृष्णानगर की निवासी बताई जा रही है।

मामला हरिद्वार जिले के मंगलौर क्षेत्र का है। महिला झबरेड़ा मार्ग स्थित दवाई कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार सुबह वह ड्यूटी के लिए जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में हिमांशु, तनू, उदित समेत पांच अन्य अज्ञात लोगों ने उसे जबरन रोक लिया।

आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट की और उसके कपड़े फाड़ दिए। महिला ने आरोप लगाया कि उसके साथ अभद्रता और छेड़छाड़ भी की गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह महिला को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया।

पीड़िता के अनुसार, आरोपी जाते समय उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घटना की पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में