उत्तराखंड में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक युवती के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता होने से हड़कंप मच गया। आरोप है कि युवती घर से जाते समय अपनी बड़ी बहन के कीमती आभूषण भी साथ ले गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।
मामला बागेश्वर जिले के बिलौना गांव का है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, 20 वर्षीय युवती 21 नवंबर की तड़के करीब तीन बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई। उसके पिता का आरोप है कि घर से निकलते समय युवती अपनी बड़ी बहन के कुछ कीमती आभूषण भी ले गई। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। युवती का मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है।
परिजनों ने 24 नवंबर को कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस के अनुसार लापता युवती का रंग सांवला और कद करीब साढ़े चार फीट है। घर से निकलते समय उसने हरे रंग का पाजामा और काले रंग की हुडी पहनी हुई थी।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती और आभूषणों की तलाश की जिम्मेदारी अपर उपनिरीक्षक मोहन सिंह रावत को सौंपी गई है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।



