उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

उत्तराखंड में सर्दी बढ़ने के संकेत!… क्या आने वाले दिनों में और गिरेगा तापमान

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम का रुख अब बदलने लगा है। दिन के समय तेज धूप निकलने से जहां लोगों को राहत मिल रही है, वहीं सुबह और शाम के समय ठंड का एहसास बढ़ गया है। पहाड़ी इलाकों में कोहरे और धुंध का असर भी दिखाई देने लगा है।

बुधवार सुबह बागेश्वर में कोहरा छाया रहा। मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक यहां अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दूसरी ओर, देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को दिनभर धूप खिली रही। सुबह कुछ स्थानों पर हल्की धुंध और कोहरा देखने को मिला।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल दुग्ध संघ के 77वें अधिवेशन में होगा बड़ा मंथन!...दूध उत्पादकों के हितों पर रहेंगी नजरें

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है। अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क बना रह सकता है। पर्वतीय जिलों की घाटियों में सुबह हल्का कोहरा छाने के आसार हैं। इसके चलते सुबह और शाम के समय ठंड का असर अधिक महसूस हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  आखिर कहां गई 20 साल की युवती?...मोबाइल भी बंद; बहन के जेवर गायब होने से बढ़ा रहस्य

प्रदेश में दिन और रात के तापमान में अंतर महसूस किया जा रहा है। दिन में धूप के चलते मौसम आरामदायक बना हुआ है, लेकिन शाम होते ही पारा गिरने से ठिठुरन बढ़ रही है। देहरादून में तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में