उत्तराखण्ड जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

‘मुकदमा दर्ज होने तक नहीं हटेंगे’… अंकिता माता-पिता ने में खोला मोर्चा, कांग्रेस भी आई साथ

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड की अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर उनके माता-पिता बुधवार को राजधानी के गांधी पार्क में धरने पर बैठ गए। अंकिता की चैट सार्वजनिक किए जाने के मामले में अब तक मुकदमा दर्ज नहीं होने से नाराज परिजनों ने यह कदम उठाया है। धरने को समर्थन देने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत कांग्रेस के कई नेता भी गांधी पार्क पहुंचे और अंकिता के माता-पिता के साथ धरने पर बैठ गए।

यह भी पढ़ें 👉  मौत बनकर दौड़ी रफ्तार!... बाइक-स्कूटी की टक्कर में दो युवकों की मौत

अंकिता के माता-पिता की मांग है कि उनकी बेटी को न्याय दिलाया जाए और मामले में चर्चित कथित वीआईपी की पहचान सार्वजनिक की जाए। उन्होंने अंकिता की चैट सार्वजनिक करने के मामले में पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की मांग उठाई है। आरोप है कि कुछ दिन पहले विनोद आर्य ने हरिद्वार में अंकिता की चैट सार्वजनिक की थी। इसके बाद से ही अंकिता के माता-पिता इस मामले में कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में सर्दी बढ़ने के संकेत!... क्या आने वाले दिनों में और गिरेगा तापमान

धरने के दौरान अंकिता की मां ने कहा कि उनकी बेटी की चैट को बढ़ा-चढ़ाकर सार्वजनिक किया गया है। यह केवल एक बेटी की लड़ाई नहीं, बल्कि न्याय की लड़ाई है। उन्होंने अंकिता के मोबाइल फोन से जुड़े पहलुओं की भी जांच कराने की मांग की। उनका कहना था कि प्रशासन को मुकदमा दर्ज कराने के लिए समय दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। जब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया जाता, उनका धरना जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल दुग्ध संघ के 77वें अधिवेशन में होगा बड़ा मंथन!...दूध उत्पादकों के हितों पर रहेंगी नजरें

वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत कांग्रेस नेताओं ने धरनास्थल पर पहुंचकर अंकिता के माता-पिता की मांगों का समर्थन किया और उन्हें न्याय दिलाने की मांग उठाई।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में