उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं… किस जिले पर सबसे बड़ा खतरा मंडरा रहा है?

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में इस सप्ताह मौसम का रुख पूरी तरह बदला हुआ नजर आने वाला है। मौसम विभाग ने 8 जून तक राज्य के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाओं और कुछ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। वहीं मैदानी जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। कई जगहों पर येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

3 जून को देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ हिस्सों में बिजली चमकने, आंधी-तूफान और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान हवाएं 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में खौफनाक वारदात...प्रधानाचार्य की चाकू गोदकर हत्या, सनसनी

4 और 5 जून को पहाड़ी जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक देखने को मिल सकती है। कुछ स्थानों पर येलो अलर्ट रहेगा। 4400 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी या बौछारें पड़ने की संभावना है। मैदानी इलाकों में भी कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ चोरों का कारनामा!...घर के ताले तोड़ उड़ाई लाखों की नगदी, जमीन के कागजात भी ले गए

6 जून को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कुछ जगहों पर गरज-चमक और 40–50 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश का येलो अलर्ट रहेगा। बाकी जिलों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, 7 और 8 जून को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में इसी तरह का मौसम बना रह सकता है। 8 जून को खासकर उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश या बौछारें पड़ने की संभावना है, जबकि अन्य जिलों में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रह सकता है। अगले 2–3 दिनों में अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन इसके बाद मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना कम बताई गई है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में