उत्तराखण्ड एक्सीडेंट कुमाऊं मौत हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी में मौत का तांडव… कार के उड़े परखच्चे, दो युवकों की गई जान, दो गंभीर

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। तीनपानी बाईपास फ्लाईओवर पर शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक और युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। काठगोदाम से लालकुआं की ओर जा रही कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता केस में VIP का राज खुलेगा?... नार्को टेस्ट के लिए पूर्व विधायक तैयार, उर्मिला की कोर्ट में दस्तक

जानकारी के अनुसार, कार संख्या यूके 02 ए 2544 में चार लोग सवार थे। सभी की उम्र करीब 20 से 25 वर्ष बताई जा रही है। प्रत्यक्ष जानकारी के मुताबिक, फ्लाईओवर पर कार अनियंत्रित होने के बाद सड़क पर काफी दूर तक घिसटती चली गई और डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में दर्दनाक हादसा... पहाड़ी से गिरा मलबा, दो की मौत

सूचना मिलने पर बनभूलपुरा कोतवाली प्रभारी दिनेश फर्त्याल पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। घायल युवक और युवती का उपचार जारी है।

एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। घायलों के होश में आने के बाद उनके बयान दर्ज कर हादसे के संबंध में जानकारी जुटाई जाएगी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल कार के अनियंत्रित होने को हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है। दुर्घटना की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में