उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड के इस स्कूल में हड़कंप!… छात्राओं के शिक्षक पर गंभीर आरोप, परिजन पहुंचे तो बंद हुए गेट

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। 11वीं कक्षा की कुछ छात्राओं ने स्कूल के एक शिक्षक पर बैड टच करने के आरोप लगाए हैं। छात्राओं की शिकायत की जानकारी मिलने पर उनके परिजन स्कूल पहुंचे, जिसके बाद परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थिति को देखते हुए स्कूल के गेट बंद कर दिए गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  अब बारिश-बर्फबारी की बारी!...उत्तराखंड के चार जिलों के लिए मौसम का नया अपडेट

यह मामला  राजधानी देहरादून का है। जानकारी के अनुसार, छात्राओं ने शिक्षक के व्यवहार को लेकर शिकायत की थी। इसके बाद परिजन मामले की जानकारी लेने और अपनी नाराजगी जताने के लिए स्कूल पहुंचे। बताया जा रहा है कि इस दौरान उन्हें स्कूल परिसर के अंदर ही रोक लिया गया। इसके बाद स्कूल के गेट बंद कर दिए गए, जिससे वहां तनावपूर्ण स्थिति बन गई।

यह भी पढ़ें 👉  ‘नशे को ना, जिंदगी को हां’... ड्रग फ्री उत्तराखंड के लिए धामी ने भरी हुंकार

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। उस समय स्कूल परिसर में पुलिसकर्मी और छात्राओं के परिजन मौजूद थे। मामले को लेकर स्कूल में काफी देर तक हलचल बनी रही। फिलहाल, छात्राओं की ओर से लगाए गए आरोपों के संबंध में पुलिस की जांच और स्कूल प्रबंधन की कार्रवाई को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। आरोपों की वास्तविकता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में