उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

‘एक साल क्यों लगा?’…हल्द्वानी तहसील में फाइलें देख डीएम का पारा चढ़ा, कार्रवाई तय

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने गुरुवार को तहसील परिसर और उपजिलाधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान धारा-41 के तहत भूमि सीमांकन और पैमाइश से जुड़े एक वर्ष से लंबित मामलों को लेकर उन्होंने अधिकारियों पर नाराजगी जताई। डीएम ने सभी लंबित प्रकरणों का समयबद्ध तरीके से निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही मामलों में देरी की तत्काल जांच कराने की जिम्मेदारी अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को सौंपी।

यह भी पढ़ें 👉  तहसील में ‘रिश्वत का रेट कार्ड’!...हल्द्वानी विजिलेंस का जाल, दो कर्मचारी गिरफ्तार

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों से संबंधित अभिलेखों की जांच की। उन्होंने कहा कि भूमि सीमांकन और पैमाइश जैसे सामान्य प्रकृति के मामलों में अनावश्यक देरी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिकायतें मिल रही हैं कि कई मामलों में रिपोर्ट तैयार करने में एक वर्ष तक का समय लगाया जा रहा है, जबकि इनका निस्तारण निर्धारित समय सीमा के भीतर किया जाना चाहिए।

डीएम ने धारा-41 के तहत भूमि पैमाइश की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि काश्तकार अपनी भूमि के सीमांकन या पैमाइश के लिए आवेदन करता है। इसके बाद परगनाधिकारी के आदेश पर कानूनगो और लेखपाल मौके पर जाकर भूमि की स्थिति, कब्जे और भूमि के कृषि या आबादी क्षेत्र में होने का सत्यापन करते हैं। निर्धारित शुल्क जमा होने के बाद पैमाइश रिपोर्ट और नक्शा तैयार कर उपजिलाधिकारी को भेजा जाता है, जिसके आधार पर अंतिम आदेश जारी किया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में खौफनाक हादसा... दो मासूम बहनों की बरसाती नाले में डूबने से मौत

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना उचित कारण रिपोर्ट प्रस्तुत करने में देरी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी और कर्मचारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने और कार्यप्रणाली में अनावश्यक देरी रोकने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी सौरभ असवाल, सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी, तहसीलदार कुलदीप पांडे सहित अन्य राजस्व अधिकारी मौजूद रहे।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में