उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून राजनीति हिल दर्पण

ईडी के छापे से गरमाई उत्तराखंड की सियासत!…कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा का पलटवार, बढ़ा सियासी पारा

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में ईडी की कार्रवाई के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। कांग्रेस जहां ईडी की कार्रवाई की टाइमिंग पर सवाल उठा रही है, वहीं भाजपा ने इसे कांग्रेस शासनकाल से जुड़े भर्ती घोटालों की जांच का नतीजा बताते हुए विपक्ष पर हमला बोला है। इसी मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पार्टी पदों से इस्तीफे की पेशकश भी कर चुके हैं।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कहा कि कांग्रेस लगातार सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर दुष्प्रचार कर रही थी, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री के पीए के आवास से कथित तौर पर नकदी और सोने की बरामदगी की खबरों ने कांग्रेस के आरोपों की पोल खोल दी है। उन्होंने कहा कि ईडी की कार्रवाई से कांग्रेस शासनकाल में हुए कथित भर्ती घोटालों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  खुद को बताया आईबी अधिकारी!...कार में मिला फर्जी आईडी कार्ड, एयरगन देख पुलिस के उड़े होश

चौहान ने कहा कि 2016 की भर्ती अनियमितताओं से जुड़े मामले की जांच के दौरान ईडी की कार्रवाई ने कांग्रेस के उस शासनकाल पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिसे कांग्रेस लगातार बेदाग बताती रही है। उन्होंने कहा कि कार्रवाई के दौरान नकदी, सोना और महंगी घड़ियों की बरामदगी की खबरों के बाद कांग्रेस नेताओं की ओर से जांच एजेंसी पर सवाल उठाना कई सवाल खड़े करता है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संकट... 10 दिन में तीन मौतों से मचा हड़कंप

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अपने पूर्व पीए को क्लीन चिट देने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ईडी की कार्रवाई की टाइमिंग पर सवाल उठा रहे हैं। चौहान के अनुसार, कांग्रेस को जांच एजेंसी पर सवाल उठाने के बजाय जांच में सहयोग की बात करनी चाहिए थी। उन्होंने दावा किया कि भर्ती घोटालों की जांच आगे बढ़ने के साथ जांच एजेंसी पूर्व मुख्यमंत्री के आवास तक पहुंची है।

भाजपा नेता ने कहा कि भ्रष्टाचार कब पकड़ा गया, यह महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि महत्वपूर्ण यह है कि भ्रष्टाचार सामने आया और उसकी जांच हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में भर्ती घोटालों की नींव कांग्रेस शासनकाल में पड़ी और अब उनकी परतें खुल रही हैं। उन्होंने स्टिंग ऑपरेशन, कथित घपलों और खरीद-फरोख्त से जुड़े मामलों का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा।

यह भी पढ़ें 👉  युवती की मौत का खुला राज... छीनाझपटी में चली गोली, फिर मिटाए सबूत; तीन गिरफ्तार

चौहान ने विधानसभा में हुई भर्तियों को लेकर भी कांग्रेस पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक ओर नियुक्तियों में धांधली की बात करती है और दूसरी ओर कार्रवाई के विरोध में धरने पर बैठती है। उन्होंने दावा किया कि जनता कांग्रेस के इस रवैये को देख रही है और चुनाव में इसका जवाब देगी।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में