उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

किसका नाम रहेगा, किसका कटेगा?… हल्द्वानी में SIR की जांच तेज, प्रशासन ने बताई पूरी टाइमलाइन

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) को लेकर सोमवार को तहसील हल्द्वानी के एनआईसी कक्ष में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ साप्ताहिक बैठक हुई। बैठक में मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रगति, नोटिस वितरण, दावे-आपत्तियों और उनके निस्तारण की स्थिति की समीक्षा की गई।

बैठक में बताया गया कि जिले में कुल 6,93,325 मतदाताओं में से करीब 2.35 लाख नोटिस जारी किए गए थे, जिनकी 100 प्रतिशत तामील पूरी हो चुकी है। ईआरओ नेट सॉफ्टवेयर पर फॉर्म-6, 7 और 8 से संबंधित प्राप्त आवेदनों पर कार्रवाई जारी है। फॉर्म-6 के जरिए नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, फॉर्म-7 के जरिए आपत्तियां दर्ज कराने और फॉर्म-8 के माध्यम से आवश्यक संशोधन एवं अन्य कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भीषण हादसा!... डंपर से टकराई कार, भाई-बहन की दर्दनाक मौत

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर विधानसभा क्षेत्र 56-लालकुआं और 59-हल्द्वानी में दावे-आपत्तियों के निस्तारण की निगरानी के लिए कौशल विकास विभाग के निदेशक संजय कुमार को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। प्राप्त दावे और आपत्तियों से संबंधित फॉर्म-9, 10, 11, 11ए और 11बी प्रतिदिन मुख्य निर्वाचन अधिकारी तथा जिला प्रशासन की वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

अधिकारियों के अनुसार प्रत्येक बूथ स्तरीय अधिकारी के कार्य का कम से कम पांच प्रतिशत सत्यापन बीएलओ सुपरवाइजर द्वारा किया जा रहा है। जिन मतदान केंद्रों पर अपमार्जन दो प्रतिशत से अधिक पाया जाएगा, वहां ईआरओ द्वारा व्यक्तिगत सत्यापन कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  विदेशों में बजेगा उत्तराखंड के युवाओं का डंका!... CM धामी ने तैयार किया ग्लोबल रोजगार का प्लान

उपजिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) विवेक राय ने राजनीतिक दलों से अपील की कि पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने और मतदाता सूची में त्रुटि सुधार के लिए निर्धारित प्रपत्र-6, 7 और 8 के माध्यम से आवेदन करें। उन्होंने कहा कि SIR प्रक्रिया के तहत सभी दावे-आपत्तियों का निस्तारण पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि SIR से संबंधित प्रकरणों को लेकर प्रत्येक सोमवार सुबह 10 से 11 बजे तक राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की जा रही है। ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से प्राप्त समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। साथ ही निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार सुपर चेकिंग अभियान भी लगातार जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  31 अगस्त को संभलकर!...उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 5 जिलों में स्कूलों की छुट्टी

बैठक में कांग्रेस, भाजपा, बसपा और आम आदमी पार्टी समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। अधिकारियों ने सभी दलों को बताया कि जारी किए गए नोटिसों की तामील पूरी हो चुकी है और यदि किसी स्तर पर कोई समस्या सामने आती है तो राजनीतिक दल प्रशासन को अवगत करा सकते हैं। बैठक में उपजिलाधिकारी मोनिका, उपजिलाधिकारी रेखा कोहली, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी हंसा दत्त पांडे, नगर आयुक्त परितोष वर्मा, तहसीलदार कुलदीप पांडे सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में