उत्तराखण्ड कार्रवाई गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

पत्रकार होने का रौब!… शादी का झांसा देकर युवती का शोषण, जानें पूरा मामला

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में शर्मनाक मामला सामने आया है। शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाए गए। साथ ही बाद में शादी की बात करने पर उसे धमकी दी गई। आरोपी लोगों के बीच खुद को पत्रकार बताकर रौब गांठता था। पुलिस ने युवती की शिकायत पर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  चुनाव से पहले प्रशासन में फिर बड़ा फेरबदल... अब इन अधिकारियों के बदले कार्यक्षेत्र

मामला राजधानी देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, क्षेत्र निवासी युवती ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई कि रोहित छाबड़ा (40) ने उसे शादी का भरोसा दिया था। इसी भरोसे में आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती ने जब उससे शादी करने के लिए कहा तो वह अपने वादे से मुकर गया। आरोप है कि शादी की बात दोबारा उठाने पर आरोपी ने युवती के साथ गालीगलौज की और उसे धमकी दी।

यह भी पढ़ें 👉  न आरटीओ का कर्मचारी, न सरकारी पहचान… फिर भी बना रहे थे आरसी-डीएल! ऐसे पकड़ा गया खेल

युवती की शिकायत पर पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 69, 351(2) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। रविवार को पुलिस टीम ने उसे देहराखास क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। सीओ सदर अंकित कंडारी ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में