उत्तराखण्ड कुमाऊं धर्म/संस्कृति हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी में सजा देशभर के हुनर का बाजार!… सरस आजीविका मेले का भव्य आगाज

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। एमबी इंटर कॉलेज मैदान में मंगलवार को दस दिवसीय सरस आजीविका मेले का भव्य शुभारंभ हुआ। 3 दिसंबर तक चलने वाले इस मेले का उद्घाटन सांसद दिनेश आर्य और कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कब होंगे चुनाव?... आचार संहिता से मतदान तक का संभावित पूरा प्लान आया सामने!

इस अवसर पर विधायक बंशीधर भगत ने कहा कि सरस आजीविका मेला महिला सशक्तीकरण और ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। मेले के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों को अपने उत्पादों, हस्तशिल्प और कलाकृतियों के प्रदर्शन एवं विपणन का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  बंद कमरे में प्रताड़ना, होटलों में शोषण!...किशोरी ने खोली मां और सौतेले पिता की पोल

उन्होंने कहा कि मेले का उद्देश्य केवल उत्पादों की बिक्री तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के अलग-अलग राज्यों से आए स्वयं सहायता समूहों को एक-दूसरे की कला, संस्कृति और कार्यशैली को समझने का मंच उपलब्ध कराना भी है।

विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘लोकल फॉर वोकल’ मंत्र को आगे बढ़ाते हुए मेले में बायर-सेलर मीट का भी आयोजन किया जा रहा है। इससे महिला स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण उद्यमियों को अपने उत्पादों के लिए व्यापक बाजार उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में