उत्तराखण्ड गढ़वाल चुनाव देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड में कब होंगे चुनाव?… आचार संहिता से मतदान तक का संभावित पूरा प्लान आया सामने!

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर संभावित चुनावी कार्यक्रम की तस्वीर धीरे-धीरे सामने आने लगी है। माना जा रहा है कि इस बार चुनाव फरवरी के बजाय मार्च में कराए जा सकते हैं। इसके लिए जनवरी के अंतिम दिनों को अहम माना जा रहा है। संभावित कार्यक्रम के मुताबिक, 27 से 30 जनवरी के बीच प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो सकती है।

चुनावी तैयारियों से जुड़े संभावित खाके के अनुसार, मार्च के पहले सप्ताह में मतदान की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। 5 से 10 मार्च के बीच वोटिंग कराए जाने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, इस संबंध में अंतिम निर्णय भारत निर्वाचन आयोग को लेना है।

यह भी पढ़ें 👉  मामूली कहासुनी, फिर तड़तड़ाईं गोलियां...पांच राउंड फायरिंग से दहला इलाका

चुनाव की समय-सारिणी तय करने में बोर्ड परीक्षाएं अहम भूमिका निभा सकती हैं। फरवरी से मार्च के बीच उत्तराखंड बोर्ड और केंद्रीय बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित होनी हैं। ऐसे में चुनाव के दौरान स्कूलों की उपलब्धता और शिक्षकों की ड्यूटी को लेकर प्रशासन को विशेष ध्यान रखना होगा।

दरअसल, विधानसभा चुनाव में सरकारी स्कूलों को मतदान केंद्र बनाया जाता है। इसके अलावा शिक्षकों और अन्य सरकारी कर्मचारियों की भी चुनावी ड्यूटी लगाई जाती है। ऐसे में परीक्षाओं के बीच चुनाव कराने से शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका रहती है। इसी वजह से मतदान की तारीखों को मार्च के पहले सप्ताह में रखने की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव...सीएम धामी की बिन्दुखत्ता को बड़ी सौगात

चुनावी कार्यक्रम को लेकर एक और चर्चा है कि उत्तर प्रदेश में इस बार विधानसभा चुनाव तीन चरणों में कराए जा सकते हैं। वर्ष 2022 में यूपी में सात चरणों में मतदान हुआ था। इस बार मार्च के पहले सप्ताह में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ उत्तराखंड में भी पहले चरण में मतदान कराए जाने की संभावना बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  पुराने बाजार को मिलेगी नई पहचान!...कॉम्प्लेक्स निर्माण से पहले महापौर का बड़ा कदम

गौरतलब है कि उत्तराखंड विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 28 मार्च 2027 को समाप्त हो रहा है। ऐसे में नई विधानसभा के गठन की प्रक्रिया इससे पहले पूरी करनी होगी।

पिछले विधानसभा चुनाव में प्रदेश में 8 जनवरी 2022 को आदर्श आचार संहिता लागू हुई थी। इस बार चुनावी कार्यक्रम में बदलाव की संभावनाओं के बीच जनवरी के अंतिम सप्ताह पर नजरें टिकी हैं। फिलहाल चुनाव की तारीखों को लेकर निर्वाचन आयोग की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में