उत्तराखण्ड कुमाऊं धर्म/संस्कृति हल्द्वानी हिल दर्पण

लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव…सीएम धामी की बिन्दुखत्ता को बड़ी सौगात

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और परंपराएं प्रदेश की असली पहचान हैं। इन्हें संरक्षित कर अगली पीढ़ी तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। सोमवार को बिंदुखत्ता में आयोजित तीन दिवसीय लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव के समापन समारोह में उन्होंने क्षेत्र के लिए कई घोषणाएं करते हुए स्वर्गीय लोकगायक प्रहलाद सिंह मेहरा के पैतृक गांव में उनकी स्मृति में स्कूल और स्टेडियम सहित प्रस्तावित कार्य कराने की घोषणा की। इसके अलावा बिंदुखत्ता में एक हजार लोगों की क्षमता वाला सांस्कृतिक भवन भी बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने प्रहलाद सिंह मेहरा को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने अपने गीतों के माध्यम से पहाड़ की संस्कृति, सामाजिक सरोकारों और जनजीवन को स्वर दिया। ‘गर्भ भितेरा बेटी ना मार’ गीत के जरिए उन्होंने बेटियों के सम्मान का संदेश दिया, वहीं ‘ऐजा मेरा दानपुरा’ में अपनी जन्मभूमि के प्रति लगाव को दर्शाया। धामी ने कहा कि लोक कलाकार अपनी कला से समाज में ऐसी पहचान बनाते हैं, जो समय के साथ और मजबूत होती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में पुलिस महकमे में भूचाल... एक साथ 36 दरोगाओं के ट्रांसफर

उन्होंने कहा कि लोकथात महोत्सव जैसे आयोजन लोकभाषा, लोकगीत, लोककला और पारंपरिक रीति-रिवाजों को जीवंत रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। सरकार विकास कार्यों के साथ प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर भी ध्यान दे रही है। इसी उद्देश्य से मानसखंड मंदिर माला मिशन के अंतर्गत ऐतिहासिक और पौराणिक मंदिरों के जीर्णोद्धार के प्रयास किए जा रहे हैं।

लालकुआं विधानसभा क्षेत्र की विकास योजनाओं का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि नकायल में सात करोड़ रुपये से अधिक की लागत से पुल तैयार हो चुका है, जबकि शेरनाला पर करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से पुल का निर्माण पूरा किया गया है। विजयपुर गौला पार में लगभग चार करोड़ रुपये से पुल निर्माण शुरू हो गया है। सूर्यानाला और लालकुआं रेलवे क्रॉसिंग पर पुल निर्माण की दिशा में भी कार्रवाई चल रही है। उन्होंने बताया कि बिंदुखत्ता में करीब 15 वर्षों से रुकी विद्युतीकरण प्रक्रिया शुरू होने के बाद 30 करोड़ रुपये से बिजली लाइन, पोल और ट्रांसफार्मर लगाने का काम किया जा रहा है। लालकुआं क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था के लिए 14 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। हल्दूचौड़ के राजकीय महाविद्यालय को पीजी कॉलेज बनाया गया है और गौला-नंधौर नदियों से होने वाले कटाव की रोकथाम के लिए बाढ़ सुरक्षा योजनाओं पर काम चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी कोतवाली में मचा बवाल!... वकीलों ने युवक को पीटा, पुलिसकर्मी भी हैरान

बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा देने के सवाल पर धामी ने कहा कि सरकार इस मांग को लेकर गंभीर है और प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई के साथ केंद्र सरकार से भी बातचीत की जा रही है। उन्होंने वनाधिकार समिति बिंदुखत्ता के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी बात सुनी और इस दिशा में ठोस कदम उठाने का भरोसा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस में कौन बनेगा मुख्यमंत्री?... हरदा ने राहुल गांधी का नाम लेकर बढ़ाई सियासी हलचल

कार्यक्रम में लोक कलाकार नैन सिंह रावल, हास्य कलाकार मंगल सिंह चौहान और जीवन सिंह दानु को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक डॉ. मोहन बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरमवाल, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, आईजी निवेदिता कुकरेती, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में