उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

पुराने बाजार को मिलेगी नई पहचान!…कॉम्प्लेक्स निर्माण से पहले महापौर का बड़ा कदम

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: मंगल पड़ाव में प्रस्तावित नगर निगम कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर नगर निगम प्रशासन ने व्यापारियों के साथ समन्वय बनाने की कवायद तेज कर दी है। परियोजना को लेकर व्यापारियों की आशंकाओं और सुझावों को जानने के लिए महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने निगम अधिकारियों और स्थानीय व्यापारियों के साथ बैठक की। इसमें कॉम्प्लेक्स निर्माण के दौरान आने वाली संभावित समस्याओं और भविष्य में कारोबारियों को मिलने वाली सुविधाओं पर चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी कोतवाली में मचा बवाल!... वकीलों ने युवक को पीटा, पुलिसकर्मी भी हैरान

बैठक में व्यापारियों ने परियोजना को लेकर अपनी राय रखी और निर्माण के बाद दुकानों तथा व्यावसायिक गतिविधियों के संचालन से जुड़ी समस्याओं की ओर महापौर का ध्यान आकर्षित किया। महापौर ने सभी सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि कॉम्प्लेक्स की योजना और उससे जुड़ी व्यवस्थाओं में व्यापारियों के हितों को प्राथमिकता दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  पिंजरा भी नहीं रोक पाया गुलदार का कहर... महिला को उतारा मौत के घाट, लोगों में आक्रोश

उन्होंने कहा कि नगर निगम शहर के विकास के साथ स्थानीय कारोबारियों की सुविधाओं और हितों की अनदेखी नहीं करेगा। परियोजना को इस तरह आगे बढ़ाया जाएगा कि विकास कार्यों के कारण व्यापारियों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके लिए निगम प्रशासन और व्यापारियों के बीच लगातार संवाद बनाए रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  शादी की तैयारी पूरी, बारात निकलने का इंतजार… तभी 6 साल पुरानी प्रेमिका पहुंच गई पुलिस चौकी!

महापौर ने कहा कि आपसी सहमति और सहयोग से ही विकास योजनाओं को बेहतर तरीके से धरातल पर उतारा जा सकता है। बैठक में नगर आयुक्त असीमा गोयल सहित नगर निगम के संबंधित अधिकारी और क्षेत्र के व्यापारी मौजूद रहे।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में