उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

मामूली कहासुनी, फिर तड़तड़ाईं गोलियां…पांच राउंड फायरिंग से दहला इलाका

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मामूली विवाद में गोलियां तड़तड़ा उठीं। इससे इलाके में दहशत फैल गई।  गाड़ी की पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने करीब पांच राउंड फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित पक्ष देर रात तक कोतवाली में हंगामा करता रहा। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस का बिगुल... हस्ताक्षरों के जरिए सरकार को घेरेगी पार्टी

दरअसल, ऋषिकेश के हरिपुर कलां इलाके में गाड़ी पार्किंग को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी ने करीब पांच राउंड गोलियां चलाईं। अचानक हुई फायरिंग से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। इस दौरान कुछ लोगों ने घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  बंद कमरे में प्रताड़ना, होटलों में शोषण!...किशोरी ने खोली मां और सौतेले पिता की पोल

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। वहीं, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित पक्ष देर रात तक कोतवाली में मौजूद रहा और कार्रवाई की मांग करता रहा।

यह भी पढ़ें 👉  पुराने बाजार को मिलेगी नई पहचान!...कॉम्प्लेक्स निर्माण से पहले महापौर का बड़ा कदम

प्रभारी कोतवाली रायवाला मोहन सिंह ने बताया कि फायरिंग करने के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में