जन मुद्दे राष्ट्रीय हिल दर्पण

दिल्ली में क्या होने वाला है आज?…CJP के प्रदर्शन से पहले हाई अलर्ट, मेट्रो और इंटरनेट पर बड़े दावे!

खबर शेयर करें -

राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। यह प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर आयोजित किया जाना है। पुलिस ने किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पहले से ही व्यापक इंतजाम किए हैं।

नई दिल्ली जिले में जगह-जगह दिल्ली पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। जंतर-मंतर की ओर जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई है। पुलिसकर्मी रातभर सुरक्षा व्यवस्था संभालते रहे और आने-जाने वाले वाहनों की जांच की गई। पैदल आवाजाही करने वाले लोगों से भी पूछताछ की गई।

यह भी पढ़ें 👉  दो दिन की बारिश से लुढ़का पारा!... अब 14 अक्टूबर तक मौसम दिखाएगा तेवर

प्रदर्शन को देखते हुए सुबह करीब साढ़े पांच बजे दिल्ली पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों की ड्यूटी में बदलाव किया गया। हालांकि, उपलब्ध जानकारी के अनुसार, सुबह तक सीजेपी की ओर से सोशल मीडिया पर प्रदर्शन को लेकर कोई नया संदेश जारी नहीं किया गया था। पुलिस को नई दिल्ली जिले की सड़कों पर पार्टी समर्थकों के पहुंचने की भी कोई सूचना नहीं मिली थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में दलबदल से गरमाई सियासत!... भाजपा छोड़ दर्जनों नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजीव रंजन के मुताबिक, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं। राजधानी में सुबह से ही गश्त बढ़ा दी गई है। पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून गया, आफत नहीं!...उत्तराखंड में फिर बारिश का अलर्ट

प्रदर्शन के मद्देनजर 45 मेट्रो स्टेशनों, स्कूल-कॉलेजों और जंतर-मंतर के चार किलोमीटर के दायरे में इंटरनेट बंद किए जाने का भी दावा किया गया है। हालांकि, इन प्रतिबंधों की आधिकारिक पुष्टि और इनके लागू होने की अवधि की जानकारी उपलब्ध नहीं है।

 

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड चुनाव जन मुद्दे देहरादून

*चुनावी तैयारियां- गृह जिले में तैनात नहीं रहेंगे दरोगा, कुंडली जमाए कर्मियों के लिए आया यह आदेश*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में आगामी चुनावी तैयारियां तेज हो गई हैं। इसके तहत निर्वाचन आयोग ने अहम निर्णय
उत्तराखण्ड जन मुद्दे देहरादून स्वास्थ्य

*कायाकल्प अवार्ड के लिए चयनित हुए उत्तराखंड के इतने अस्पताल, मिलेंगे 203.5 लाख*

खबर शेयर करें -देहरादून। राज्य सरकार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित क्वालिटी एश्यैरेंस कार्यक्रम के तहत प्रदेश के