उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं धर्म/संस्कृति हिल दर्पण

बचपन की यादों से जुड़ा झनकईया मेला… सीएम धामी ने खोला घोषणाओं का पिटारा

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को भारत-नेपाल सीमा पर आयोजित ऐतिहासिक झनकईया गंगा स्नान मेले का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने मां शारदा नदी के तट पर पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने मेले से जुड़ी बचपन की यादें साझा करते हुए इसे भारत-नेपाल की साझा सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बताया। उन्होंने शारदा कॉरिडोर के तहत झनकईया मेला घाट और काला पुल घाट के निर्माण के साथ ही वन शक्ति मंदिर सहित आसपास के मंदिरों के सौंदर्यीकरण की महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं।

यह भी पढ़ें 👉  भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस का बिगुल... हस्ताक्षरों के जरिए सरकार को घेरेगी पार्टी

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि झनकईया गंगा स्नान मेले से उनकी बचपन की अनगिनत यादें जुड़ी हुई हैं। बचपन में उन्हें पूरे साल इस मेले का इंतजार रहता था। मेले की रौनक, चहल-पहल, जलेबी, पकौड़ी और सिंघाड़े का स्वाद आज भी उनके मन में बसा हुआ है। उन्होंने कहा कि यह मेला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारत और नेपाल के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक एवं सामाजिक संबंधों को मजबूत करने का माध्यम भी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेले में थारू जनजाति सहित विभिन्न समाजों की विशेष सहभागिता रहती है। यह आयोजन दोनों देशों की साझा परंपराओं, संस्कृति और आपसी भाईचारे को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि इस ऐतिहासिक मेले को भविष्य में और अधिक भव्य स्वरूप दिया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव...सीएम धामी की बिन्दुखत्ता को बड़ी सौगात

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शारदा कॉरिडोर के तहत झनकईया मेला घाट और काला पुल घाट के निर्माण तथा वन शक्ति मंदिर समेत आसपास के मंदिरों के सौंदर्यीकरण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों से क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

यह भी पढ़ें 👉  पुराने बाजार को मिलेगी नई पहचान!...कॉम्प्लेक्स निर्माण से पहले महापौर का बड़ा कदम

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं और रोजगार के क्षेत्र में किए गए कार्यों का भी उल्लेख किया। साथ ही विपक्ष पर निशाना साधते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड के विकास और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने मेले के सफल आयोजन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि झनकईया मेला भारत-नेपाल के सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करने का कार्य करता रहेगा।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में