उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

3 दिन डरावना रहेगा मौसम…उत्तराखंड में बारिश-आंधी का तांडव तय!

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड का मौसम अप्रैल के अंतिम सप्ताह में तेजी से बदल रहा है। एक ओर जहां तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान कर रखा है, वहीं अब मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

राजधानी देहरादून में लगातार बढ़ते तापमान और हीटवेव के असर को देखते हुए कुछ स्कूलों में छुट्टी तक घोषित करनी पड़ी है। लेकिन अब मौसम में बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को फिर लगा कलंक!...हवस में अंधा हुआ नाती; 95 वर्षीय नानी से दुष्कर्म

मौसम विभाग के अनुसार 28 अप्रैल को राज्य के कई पर्वतीय इलाकों में मौसम बिगड़ सकता है। नैनीताल समेत उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में तेज बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। इस दौरान 40–50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  आने वाले 5 दिन भारी!... देवभूमि में मंडराया भारी बारिश का खतरा, रहें सतर्क

मैदानी जिलों जैसे हरिद्वार और उधम सिंह नगर में बारिश की संभावना कम है, लेकिन वहां बादल गरजने और तेज हवाएं चलने का असर देखने को मिल सकता है।

इसके बाद 29 अप्रैल को मौसम और अधिक सक्रिय रहने का अनुमान है। इस दिन देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश और ओलावृष्टि के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में भी तेज बारिश की संभावना बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  तंत्र मंत्र के नाम पर यूट्यूब पर 'चमत्कार'!...पूजा के बहाने बड़ा कांड, ऐसे खुला 'कालनेमि' गैंग का राज

30 अप्रैल को भी पहाड़ी जिलों में मौसम खराब रह सकता है और येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने जैसी घटनाएं देखने को मिल सकती हैं। कुल मिलाकर, उत्तराखंड में फिलहाल मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है—गर्मी से राहत तो मिलेगी, लेकिन साथ ही बारिश और तेज हवाओं से सतर्क रहने की जरूरत भी बनी रहेगी।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में