उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

उत्तराखंड में मौसम फिर लेगा यू-टर्न!… 11 अक्टूबर तक बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग ने 6 से 11 अक्टूबर तक प्रदेश के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश, गर्जन और तेज हवाओं की संभावना जताई है। हालांकि मैदानी जिलों में अधिकांश स्थानों पर मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़ा हादसा!... शौचालय का हिस्सा भरभराकर ढहा, मलबे में दबा PAC जवान, रेस्क्यू

मौसम निदेशक डॉ. सीएस तोमर के मुताबिक 6 से 8 अक्टूबर तक 4200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। इसके बाद 9 से 11 अक्टूबर के बीच करीब 3800 मीटर की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बर्फ पड़ सकती है। चमोली, नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है।

यह भी पढ़ें 👉  पहले गुरुद्वारे में टेका मत्था, फिर उठाई झाड़ू!... CM धामी के इस अंदाज ने खींचा ध्यान

6 और 7 अक्टूबर को नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा, देहरादून, टिहरी और पौड़ी में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और ऊंचाई वाले इलाकों की यात्रा करने वालों को मौसम की स्थिति पर नजर रखने और खराब मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में