उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

जू में पहुंचा सफेद बाघ, सीएम धामी ने खोला बाड़ा… जानिए पर्यटकों को क्या मिलेगी खास सुविधा!

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मालसी स्थित देहरादून चिड़ियाघर में अब पर्यटक सफेद बाघ ‘तेजस’ का दीदार कर सकेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सफेद बाघ के लिए तैयार किए गए नए बाड़े का लोकार्पण किया। इसके साथ ही बाघ को पर्यटकों के अवलोकन के लिए समर्पित कर दिया गया। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि सफेद बाघ के आने से चिड़ियाघर में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी और वन्यजीव प्रेमियों को आकर्षित करने में मदद मिलेगी।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून चिड़ियाघर प्रदेश के प्रमुख पर्यटन केंद्रों में शामिल है। यहां प्रतिवर्ष करीब 8.50 लाख पर्यटक पहुंचते हैं और इससे सात करोड़ रुपये से अधिक की आय होती है। सफेद बाघ ‘तेजस’ के आने से चिड़ियाघर का आकर्षण और बढ़ेगा। उत्तराखंड में पहली बार इस तरह का सफेद बाघ लाया गया है। इससे पहले भी यहां दूसरी प्रजातियों के दो बाघ लाए गए थे, जिन्हें देखने के लिए पर्यटकों में काफी उत्साह रहा।

यह भी पढ़ें 👉  आम आदमी को महंगाई का एक और झटका... इस दिन से महंगा होगा आंचल का दूध

मुख्यमंत्री ने कहा कि चिड़ियाघर वन्यजीवों को देखने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बच्चों और युवाओं को प्रकृति, वन संपदा तथा जैव विविधता की जानकारी देने का महत्वपूर्ण केंद्र भी है। यहां आने वाले विद्यार्थियों को वन्यजीवों और पर्यावरण के बीच संतुलन को समझने का अवसर मिलता है।

यह भी पढ़ें 👉  पहले नजदीकी बढ़ाई, फिर बनाया अश्लील वीडियो!...हल्द्वानी में ब्लैकमेलिंग के जाल में फंसाकर कारोबारी

उन्होंने घोषणा की कि अब देहरादून चिड़ियाघर में कॉलेजों के विद्यार्थियों को भी निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा। इससे पहले बच्चों के लिए निशुल्क भ्रमण की व्यवस्था की गई थी। मुख्यमंत्री के अनुसार, कॉलेज के विद्यार्थियों को मुफ्त प्रवेश मिलने से उन्हें वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण से जुड़े विषयों की व्यावहारिक जानकारी मिल सकेगी। साथ ही युवाओं में प्रकृति के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।

धामी ने कहा कि उत्तराखंड भौगोलिक और पर्यावरणीय लिहाज से संवेदनशील राज्य है। यहां हर साल प्राकृतिक आपदाओं की चुनौतियां सामने आती हैं। ऐसे में विकास के साथ पर्यावरण का संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी है। सरकार पारिस्थितिकी और अर्थव्यवस्था के बीच सामंजस्य स्थापित करते हुए प्रदेश के विकास के लिए काम कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी-योगी की मुलाकात से बढ़ी हलचल... उत्तराखंड के बकाया मामलों पर बनी सहमति

उन्होंने कहा कि राज्य की वन संपदा और जैव विविधता महत्वपूर्ण प्राकृतिक विरासत हैं। इनका संरक्षण करना सभी की जिम्मेदारी है। वन्यजीवों की सुरक्षा के साथ नई पीढ़ी को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाना भी जरूरी है। देहरादून चिड़ियाघर जैसे संस्थान इस दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में