उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

फिर बारिश-बर्फबारी का दौर…बदलेगा उत्तराखंड का मौसम, इस दिन तक अलर्ट

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में 12 मार्च तक बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। खासकर ऊंची चोटियों पर 7 से 12 मार्च के बीच मौसम खराब रह सकता है। इस दौरान कई जगहों पर हल्की बारिश या बर्फबारी देखने को मिल सकती है। मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण बताया जा रहा है। इसका असर उत्तराखंड के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी क्षेत्रों में भी देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानाचार्य हत्याकांड में बड़ा एक्शन...आरोपी शिक्षा अधिकारी सस्पेंड

मौसम विभाग के अनुसार 7 और 8 मार्च को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में 4000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। इन क्षेत्रों में मौसम ठंडा और बादल छाए रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बरसेंगे बादल!...मूसलाधार बारिश की चेतावनी, इन जिलों में स्कूल बंद

वहीं 9 से 12 मार्च के बीच उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में लगभग 3800 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बहुत हल्की बारिश या बर्फबारी होने का अनुमान जताया गया है। इस दौरान ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम ठंडा बना रह सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 से 3 दिनों के दौरान उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। हालांकि पहाड़ी इलाकों में स्थिति अलग रह सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  एक साल का प्रेम, शादी का वादा और फिर बवाल... हल्द्वानी कोतवाली में घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

अगले 1 से 2 दिनों के दौरान पहाड़ी और ऊंचाई वाले इलाकों में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। ऐसे में ऊंची चोटियों और पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड बढ़ने की संभावना है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में