उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

किराये के कमरे में देह व्यापार!…व्हाट्सएप पर युवतियों की फोटो, ऐसे फूटा भांडा

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में किराये के मकान में कथित रूप से देह व्यापार संचालित किए जाने का मामला सामने आया है। राजधानी दून की पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने संस्कृति लोक कॉलोनी में छापेमारी कर एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 3500 रुपये नकद और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। मामले में अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  अब बारिश-बर्फबारी की बारी!...उत्तराखंड के चार जिलों के लिए मौसम का नया अपडेट

पुलिस के मुताबिक, संस्कृति लोक कॉलोनी की लेन नंबर-1 स्थित एक मकान में देह व्यापार कराए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने मकान में अचानक छापा मारा। कार्रवाई के दौरान एक कमरे में महिला और पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले, जबकि दूसरे कमरे में दो अन्य महिलाएं मौजूद थीं। पुलिस ने मौके से चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में जुटे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता...राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे पर बड़ा मंथन

पुलिस के अनुसार, मामले में गिरफ्तार 42 वर्षीय अजमीरा ने मकान किराये पर लिया था। आरोप है कि वह फोन और व्हाट्सएप के माध्यम से ग्राहकों से संपर्क करती थी तथा उन्हें महिलाओं की तस्वीरें भेजती थी। ग्राहकों की मांग के अनुसार बाहरी जिलों और राज्यों से महिलाओं को बुलाकर कथित रूप से देह व्यापार कराया जाता था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के इस स्कूल में हड़कंप!... छात्राओं के शिक्षक पर गंभीर आरोप, परिजन पहुंचे तो बंद हुए गेट

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम की धारा 3, 4, 5 और 7 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में