उत्तराखण्ड कुमाऊं राजनीति हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी में जुटे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता…राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे पर बड़ा मंथन

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनीश गौड़ ने अपने दो दिवसीय हल्द्वानी प्रवास के दौरान संगठनात्मक बैठक कर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संवाद किया। बैठक में संगठन की गतिविधियों को मजबूत बनाने और मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली के प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे की तैयारियों पर चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के इस स्कूल में हड़कंप!... छात्राओं के शिक्षक पर गंभीर आरोप, परिजन पहुंचे तो बंद हुए गेट

बैठक के संयोजक प्रदेश उपाध्यक्ष इसरार हुसैन रहे, जबकि अध्यक्षता नैनीताल जिला अध्यक्ष अली नकवी ने की। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री मोहम्मद हसन बंजारा ने किया। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के उत्तराखंड प्रवास को सफल बनाने के लिए संगठनात्मक समन्वय और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में मौत का तांडव... कार के उड़े परखच्चे, दो युवकों की गई जान, दो गंभीर

इस दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नैनीताल जिला प्रभारी परवेज खान, प्रदेश उपाध्यक्ष राव जमीर सहित जिला महामंत्री, अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में