उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम हल्द्वानी हिल दर्पण

प्रेम विवाह के बाद हैवान बना पति!…हल्द्वानी में घायल विवाहिता का दर्दनाक वीडियो वायरल

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में प्रेम विवाह के बाद दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने और उसके साथ मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है। ससुराल पक्ष की कथित प्रताड़ना से परेशान विवाहिता ने अपनी जान बचाकर घर से बाहर निकलने के बाद घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर मदद की गुहार लगाई। वीडियो वायरल होने पर एसएसपी ने मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें 👉  आखिर कहां गई 20 साल की युवती?...मोबाइल भी बंद; बहन के जेवर गायब होने से बढ़ा रहस्य

जानकारी के अनुसार, हल्द्वानी निवासी युवती ने वर्ष 2024 में सतवाल पेट्रोल पंप निवासी युवक से प्रेम विवाह किया था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति और ससुराल पक्ष के लोगों का व्यवहार उसके प्रति बदल गया। विवाहिता का कहना है कि पति, सास, ससुर और ननद दहेज की मांग को लेकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। इस दौरान उसके साथ कई बार मारपीट की गई और घर से भी निकाल दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में सजा देशभर के हुनर का बाजार!... सरस आजीविका मेले का भव्य आगाज

पीड़िता के मुताबिक, वह लगातार रिश्ते को बचाने का प्रयास करती रही, लेकिन हाल ही में ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ फिर मारपीट की, जिससे वह घायल हो गई। किसी तरह अपनी जान बचाकर वह घर से बाहर निकली और सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर अपनी आपबीती बताई। वीडियो में उसने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट के आरोप लगाते हुए पुलिस से मदद की गुहार लगाई।

यह भी पढ़ें 👉  'मुकदमा दर्ज होने तक नहीं हटेंगे'... अंकिता माता-पिता ने में खोला मोर्चा, कांग्रेस भी आई साथ

मामला सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद एसएसपी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में