उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट!… इन जिलों में बारिश के आसार

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है। अधिकांश इलाकों में दिनभर तेज धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मैदानी क्षेत्रों में गर्मी का असर बढ़ा है, जबकि पर्वतीय इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की बौछारें देखने को मिल रही हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम का मिजाज लगभग ऐसा ही रहने की संभावना है। हालांकि, पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  शाह के दौरे पर काले गुब्बारों से बवाल... अंकिता कांड को लेकर कांग्रेस का सड़क पर संग्राम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक सोमवार को चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं, प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...त्योहार से पहले कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की वापसी की प्रक्रिया जारी है। राजस्थान के कई हिस्सों से मानसून पीछे हट चुका है और आने वाले दो से तीन दिनों में पंजाब तथा सौराष्ट्र-कच्छ के कुछ हिस्सों से भी मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  केदारताल हादसे में सातवीं मौत की पुष्टि... आठवां ट्रेकर अब भी बर्फ में गुम

वर्तमान मौसम परिस्थितियों को देखते हुए उत्तराखंड में फिलहाल व्यापक वर्षा की संभावना नहीं है। हालांकि, 26 सितंबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। मैदानी क्षेत्रों में इस दौरान तापमान बढ़ने से गर्मी का असर और महसूस होने की संभावना है।

 

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में