उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून राजनीति हिल दर्पण

शाह के दौरे पर काले गुब्बारों से बवाल… अंकिता कांड को लेकर कांग्रेस का सड़क पर संग्राम

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। अंकिता के माता-पिता को दिल्ली में पुलिस द्वारा जबरन उठाए जाने के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उत्तराखंड दौरे के दौरान विरोध प्रदर्शन किया। काले गुब्बारे लेकर देहरादून एयरपोर्ट की ओर कूच कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रास्ते में ही रोककर हिरासत में ले लिया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के देहरादून पहुंचने से पहले ही कांग्रेस ने उनके विरोध का ऐलान कर दिया था। इसी क्रम में परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता जौलीग्रांट मुख्य मार्ग से होते हुए एयरपोर्ट की ओर रवाना हुए। हाथों में काले गुब्बारे लेकर कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...त्योहार से पहले कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले

स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मोहित उनियाल समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बस में बैठाकर हिरासत में ले लिया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि दिल्ली के राजघाट पर अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस जबरन उठाकर ले गई है। उन्होंने इस कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए कहा कि पीड़ित परिवार के साथ इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के प्रतिष्ठित क्लब में अंदरूनी घमासान... चुनाव से पहले पूर्व प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग

प्रदर्शन के दौरान परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे के चलते आम जनता और व्यापारियों को हो रही परेशानियों का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि धनतेरस जैसे महत्वपूर्ण त्योहार पर कई मार्ग बंद किए जाने से लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एयरपोर्ट से देहरादून जाने वाले मार्ग पर पटाखों की दुकानों को भी शाम तक बंद करा दिया गया, जिससे व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। मोहित उनियाल ने सवाल उठाया कि वीआईपी दौरे के नाम पर आम जनता और व्यापारियों के हितों की अनदेखी क्यों की जा रही है। उन्होंने कहा कि त्योहार के समय लोगों की सुविधा और व्यापारियों की आजीविका का भी ध्यान रखा जाना चाहिए।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में