उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड…त्योहार से पहले कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड की धामी सरकार ने राज्य कर्मचारियों को दीपावली से पहले बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महंगाई भत्ते (डीए) में तीन प्रतिशत वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके बाद राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 60 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत हो जाएगा। बढ़ी हुई दरें एक जुलाई 2026 से प्रभावी होंगी।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं की विरासत पर निजीकरण का साया!...कांग्रेस ने एचएमटी से सरकार के खिलाफ फूंका बिगुल

केंद्र सरकार की ओर से सातवें केंद्रीय वेतन आयोग के तहत वेतन प्राप्त कर रहे कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की वृद्धि कर इसे 63 प्रतिशत किया गया था। यह वृद्धि भी एक जुलाई 2026 से लागू की गई है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री धामी ने राज्य कर्मचारियों को केंद्र सरकार के समान महंगाई भत्ता देने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है।

यह भी पढ़ें 👉  मां की दूसरी शादी के बाद बदल गई जिंदगी?... किशोरी की आपबीती सुन पुलिस भी रह गई हैरान!

इस फैसले का लाभ केवल राज्य सरकार के नियमित पात्र कर्मचारियों तक सीमित नहीं रहेगा। स्थानीय निकायों, सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों, राजकीय विश्वविद्यालयों, प्राविधिक शिक्षण संस्थानों और यूजीसी वेतनमान के तहत कार्यरत पात्र कार्मिकों को भी बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के प्रतिष्ठित क्लब में अंदरूनी घमासान... चुनाव से पहले पूर्व प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग

सरकार के इस फैसले से प्रदेश के हजारों कर्मचारियों को राहत मिलने की उम्मीद है। दीपावली से पहले महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को कर्मचारियों के लिए सरकार की बड़ी सौगात माना जा रहा है।

 

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में