उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

केदारताल हादसे में सातवीं मौत की पुष्टि… आठवां ट्रेकर अब भी बर्फ में गुम

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के केदारताल ट्रेक पर हिमस्खलन की चपेट में आकर लापता हुए ट्रेकर्स की तलाश में शुक्रवार को राहत एवं बचाव अभियान के दौरान तीन और शव बरामद किए गए। इसके साथ ही हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। आठ ट्रेकर्स में से एक अभी भी लापता है, जिसकी तलाश में एसडीआरएफ और नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) की संयुक्त टीम जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  शाह के दौरे पर काले गुब्बारों से बवाल... अंकिता कांड को लेकर कांग्रेस का सड़क पर संग्राम

शुक्रवार सुबह से ही बचाव दल ने लापता ट्रेकर्स की संभावित लोकेशन पर तलाशी अभियान शुरू किया। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को सुबह करीब 9:30 बजे सैटेलाइट फोन के माध्यम से अभियान की जानकारी दी गई। तलाशी के दौरान अलग-अलग स्थानों पर हिमस्खलन में दबे तीन पुरुष ट्रेकर्स के शव मिले।

यह भी पढ़ें 👉  दूध उत्पादन में लालकुआं की बादशाहत कायम... सौरभ बहुगुणा ने मंच पर किया सम्मानित

रेस्क्यू टीम ने बरामद शवों को पहले बेस कैंप पहुंचाया। इसके बाद युकाडा के हेलीकॉप्टर से उन्हें मातली हेलीपैड लाया गया। हेलीकॉप्टर सुबह करीब 11 बजे देहरादून से रवाना हुआ और 11:30 बजे मातली पहुंचा। वहां से 11:40 बजे केदारताल के लिए उड़ान भरने के बाद दोपहर करीब 12:10 बजे तीनों शवों को लेकर वापस मातली पहुंचा।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं की विरासत पर निजीकरण का साया!...कांग्रेस ने एचएमटी से सरकार के खिलाफ फूंका बिगुल

मातली हेलीपैड से शवों को मोर्चरी वाहन के जरिए जिला चिकित्सालय भेजा गया। उधर, हादसे में लापता आठवें ट्रेकर का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। बचाव दल ने उसकी तलाश के लिए अभियान जारी रखा है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में