उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

उत्तराखंड में मौसम का अलर्ट!…बारिश और बर्फबारी का खतरा, रहें सतर्क

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में शुष्क मौसम के बीच बदलाव के आसार बन रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव राज्य के कई हिस्सों में देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, 9 मार्च को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। वहीं, 3800 मीटर से ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी होने की भी चेतावनी जारी की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  एक साल का प्रेम, शादी का वादा और फिर बवाल... हल्द्वानी कोतवाली में घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

बीते 24 घंटों में बादल छाए रहने से पहाड़ी जिलों में मॉइश्चर फ्लो बढ़ गया, जिससे तापमान में चार से पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान फिर से नीचे जाने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश का रेड अलर्ट जैसा असर!...उत्तराखंड के इस जिले में मंगलवार को स्कूल बंद

मौसम विभाग ने बताया कि 13 मार्च तक पर्वतीय जिलों का मौसम इसी तरह बना रह सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस बदलाव से तापमान सामान्य स्तर पर लौट सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  दिल दहला देने वाला हादसा... नदी के तेज बहाव में बहा 7 वर्षीय बच्चा, तलाश में जुटीं टीमें

प्रदेशवासियों को सलाह दी गई है कि अचानक मौसम परिवर्तन के मद्देनजर सावधानी बरतें और विशेष रूप से उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करते समय मौसम अपडेट पर नजर रखें।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में