उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं स्थानान्तरण हिल दर्पण

उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल…इन अफसरों के बदले कार्यक्षेत्र

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही तबादलों का दौर तेज हो गया है। इस बार पुलिस महकमे में फेरबदल किया गया है। कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से ऊधमसिंह नगर जिले में निरीक्षक और उपनिरीक्षक स्तर के चार अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने तबादलों के आदेश जारी करते हुए सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लापरवाही पड़ सकती है भारी! ... हल्द्वानी में शादी का मजा किरकिरा कर सकते हैं ये नए नियम

जारी आदेश के अनुसार ट्रांजिट कैंप कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सोलंकी को हटाकर एएनटीएफ का प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं पुलिस लाइन रुद्रपुर में तैनात निरीक्षक रमेश तनवार को ट्रांजिट कैंप कोतवाली का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। इसके अलावा आवास विकास चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक प्रकाश चंद्र को कोतवाली किच्छा की दरऊ चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि दरऊ चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक पवन जोशी को आवास विकास चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की इस कॉलोनी को मिली बड़ी सौगात... 14.83 लाख से होंगे ये निर्माण कार्य

एसएसपी अजय गणपति ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती पर रवाना होकर कार्यभार संभालने और आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इस फेरबदल में ट्रांजिट कैंप कोतवाली और आवास विकास चौकी के प्रभारी बदले गए हैं। हालांकि, जिला अस्पताल में हुई चाकूबाजी की घटना को इन तबादलों का प्रत्यक्ष कारण नहीं बताया गया है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में