उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

नारी शक्ति सम्मान सम्मेलन…इन्हें मिला सम्मान; सीएम ने दी बड़ी सौगात

खबर शेयर करें -

 उत्तराखंड के 27वें राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर कालाढूंगी में नारी शक्ति सम्मान सम्मेलन का आयोजन किया गया। राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। साथ ही कालाढूंगी क्षेत्र में मिनी स्टेडियम निर्माण की घोषणा कर क्षेत्रवासियों को खेल सुविधाओं की सौगात दी।

कार्यक्रम में पहुंचने पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में मौजूद महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में विधायक बंशीधर भगत सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

यह भी पढ़ें 👉  लापरवाही पड़ सकती है भारी! ... हल्द्वानी में शादी का मजा किरकिरा कर सकते हैं ये नए नियम

सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक स्वावलंबन के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के विकास में मातृशक्ति की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है और महिलाओं की भागीदारी के बिना समग्र विकास की कल्पना नहीं की जा सकती।

यह भी पढ़ें 👉  धू-धूकर जली कार...छह लोगों की ऐसे बची जान, मची चीख-पुकार

इस अवसर पर शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार, समाज सेवा, खेल और कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को शॉल, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान पाकर महिलाओं ने खुशी जाहिर की और इसे आगे भी समाज के लिए बेहतर कार्य करने की प्रेरणा बताया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कालाढूंगी में मिनी स्टेडियम की सौगात देने की घोषणा करते हुए क्षेत्र में खेल सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया। सम्मेलन के माध्यम से महिला सम्मान, सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया गया।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में