उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल चुनाव देहरादून

उत्तराखंड निकाय चुनाव… मतपत्र का फोटो खींचने पर मची खलबली, मतदाता गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में निकाय चुनाव के दौरान एक मतदाता की हरकत से हड़कंप मच गया। कोटद्वार के एक मतदान केंद्र में चाक-चौबंद पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद एक मतदाता मोबाइल फोन लेकर मतदान बूथ में घुस गया और मतदान के बाद मतपत्र का फोटो भी खींच लिया। घटना को लेकर पीठासीन अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  हर बार मेयर की कुर्सी पर जमाता था धाक... इस बार पकड़ा गया तो नगर निगम में मच गया महाभारत!

घटना नगर के वार्ड संख्या-14 के जौनपुर स्थित हैप्पी होम पब्लिक स्कूल में बने बूथ संख्या-34 की है। सुबह लगभग 11:45 बजे जब फाजिल विकार नामक मतदाता मतदान कर रहा था, तब पीठासीन अधिकारी शशिभूषण सैनी ने उसे मोबाइल फोन समेत पकड़ लिया। इसके बाद, फाजिल विकार को ड्यूटी पर तैनात सिपाही दिगंबर सिंह के सुपुर्द कर दिया गया। जांच में पता चला कि उसने मतदान करने के बाद मतपत्र का फोटो मोबाइल से खींच लिया था। जैसे ही पीठासीन अधिकारी को इस बात का आभास हुआ, उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें 👉  मंत्री रेखा आर्या के पति ने खोले कई राज!... 210 करोड़ की संपत्ति के आरोपों से मचा हड़कंप, हाईकोर्ट का फैसला सुरक्षित

वहीं, पुलिस ने आरोपी को थाने ले जाकर उसके खिलाफ धारा 128, लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के तहत मुकदमा दर्ज किया। थाना प्रभारी ने मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि की है। यह घटना तब हुई जब कई अन्य मतदान केंद्रों पर भी मतदाता मोबाइल लेकर मतदान करने पहुंचे थे। गेट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने मतदाताओं को मोबाइल अंदर ले जाने से मना किया, और कई मतदाता बाहर किसी परिचित को मोबाइल देकर वापस लौटते हुए भी देखे गए।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में