उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

हर बार मेयर की कुर्सी पर जमाता था धाक… इस बार पकड़ा गया तो नगर निगम में मच गया महाभारत!

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक युवक की अजीबोगरीब हरकतों से हंगामा खड़ा हो गया। युवक पिछले करीब डेढ़ साल से समय-समय पर नगर निगम पहुंचकर मेयर की कुर्सी पर बैठ जाता था। मंगलवार को भी वह मेयर कार्यालय में पहुंचा और उनकी कुर्सी पर जाकर बैठ गया। कर्मचारियों ने जब उसे ऐसा करते देखा तो विरोध किया। इस पर युवक उनके साथ उलझने लगा और मारपीट पर उतारू हो गया। गुस्साए नगर निगम कर्मचारियों ने युवक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  इस शहर को संवारने के लिए खुला खजाना!... पार्क, ऑडिटोरियम समेत बनेंगी ये योजना

मामला  राजधानी देहरादून के नगर निगम का है। जानकारी के अनुसार, युवक लंबे समय से नगर निगम में आकर इस तरह की हरकतें कर रहा था। नगर निगम के सुपरवाइजर दीपक बडोनी ने बताया कि युवक पिछले डेढ़ साल से कई बार निगम परिसर में पहुंचकर मेयर की कुर्सी पर बैठ चुका है। कर्मचारियों ने उसे पहले भी कई बार पकड़ा और समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी हरकतें बंद नहीं हुईं। इस संबंध में नगर आयुक्त और मेयर से भी शिकायत की जा चुकी थी।

मंगलवार को युवक एक बार फिर नगर निगम पहुंचा और सीधे मेयर कार्यालय में जाकर उनकी कुर्सी पर बैठ गया। कर्मचारियों की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने उसे कुर्सी से हटाकर कार्यालय से बाहर निकाला। इस दौरान युवक कर्मचारियों के साथ अभद्रता करने लगा और हाथापाई पर उतारू हो गया। इससे नाराज कर्मचारियों ने उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि में इंसानियत शर्मसार! ...8 महीने तक छिपी रही दरिंदगी, ऐसे खुला राज

सूचना मिलने पर नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को कर्मचारियों के चंगुल से छुड़ाया। हालांकि, पुलिस की कार्रवाई के दौरान युवक ने पुलिसकर्मियों के साथ भी हाथापाई और हमला करने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस उसे हिरासत में लेकर नगर कोतवाली ले गई।

यह भी पढ़ें 👉  10 हजार स्ट्रीट लाइटों से जगमगाएगा हल्द्वानी, टैक्स छूट बढ़ी... बोर्ड बैठक में पार्षदों का हंगामा

मामले में एसपी सिटी शेखर सुयाल ने बताया कि युवक को हिरासत में लिया गया है। वह मानसिक रूप से कुछ परेशान बताया जा रहा है, जिसकी जांच की जा रही है। फिलहाल उसे धारा चौकी लाया गया है और उसके खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, नगर निगम कर्मचारियों का कहना है कि युवक को पहले भी कई बार समझाया गया था, लेकिन इसके बावजूद उसकी हरकतें लगातार जारी थीं।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में