उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून

उत्तराखंड में हिंसा… कश्मीरी युवकों की पिटाई, चौकी घेराव से बवाल

खबर शेयर करें -

 उत्तराखंड के विकासनगर में दो कश्मीरी शॉल विक्रेताओं के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया है। पीड़ित युवक कश्मीर से आए थे और फेरी लगाकर शॉल व सर्दियों के कपड़े बेचने का काम करते हैं।

पुलिस के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के करलपुर निवासी दानिश और ताविश बुधवार शाम विकासनगर बाजार के डाकपत्थर रोड स्थित एक जनरल स्टोर पर खरीदारी करने गए थे। इसी दौरान दुकानदार से कहासुनी हुई, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि इस दौरान युवकों के साथ धार्मिक टिप्पणियां की गईं और उन्हें पहलगाम आतंकी हमले से जोड़ते हुए आपत्तिजनक बयान दिए गए। विरोध करने पर दोनों पर हमला कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं… किस जिले पर सबसे बड़ा खतरा मंडरा रहा है?

हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक युवक के हाथ में फ्रैक्चर हुआ है, जबकि सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को देहरादून के दून अस्पताल रेफर किया गया है।

घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग विकासनगर बाजार चौकी पर एकत्र हो गए। मुस्लिम समाज के लोगों ने चौकी का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि राज्य में धर्म के आधार पर लगातार मुस्लिम समुदाय को निशाना बनाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का बड़ा सियासी दांव...दिग्गज नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

पीड़ितों के रिश्तेदार अब्दुल राशिद महीर ने बताया कि कश्मीरी व्यापारी हर साल नवंबर से मार्च के बीच उत्तराखंड आकर कपड़े बेचते हैं और कई वर्षों से इस क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उनका आरोप है कि युवकों को उनकी धार्मिक पहचान के कारण निशाना बनाया गया।

विकासनगर कोतवाली के एसएसआई शिशुपाल राणा ने बताया कि पीड़ित दानिश की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी संजय यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी...यहां इस हालत में मिला महिला का शव

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी दिसंबर 2025 में उधम सिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में एक कश्मीरी शॉल विक्रेता के साथ मारपीट की घटना सामने आई थी, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई की थी।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में