उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी में आज से ट्रैफिक की नई व्यवस्था!…कहां से गुजरेंगे वाहन, किन रास्तों पर रहेगी रोक? जानें पूरा प्लान

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस पर सोमवार को शहर में शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसे देखते हुए पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। वहीं, वीकेंड पर पर्वतीय क्षेत्रों में पर्यटकों और यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए 24 और 25 अक्टूबर को भी डायवर्जन लागू रहेगा। नैनीताल, भीमताल और अन्य पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहन चालकों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करना होगा।

शोभायात्रा लक्ष्मी शिशु मंदिर, बरेली रोड से शुरू होकर सिंधी चौराहा, रोडवेज, नैनीताल बैंक तिराहा, प्रेम टाकीज रेलवे क्रॉसिंग, राजपुरा, आर्मी गेट, तिकोनिया चौराहा, कैनाल रोड और कुल्यालपुरा चौराहे से होते हुए भगवान वाल्मीकि पार्क, तिकोनिया पहुंचेगी। लक्ष्मी शिशु मंदिर से नैनीताल बैंक तिराहे तक शोभायात्रा मुख्य मार्ग के दाहिने हिस्से से निकाली जाएगी। इसके चलते दोपहर दो बजे से शोभायात्रा समाप्त होने तक यातायात व्यवस्था बदली रहेगी।

रोडवेज, सिटी और सिडकुल की बसें सामान्य मार्ग से रोडवेज पहुंचेंगी। जरूरत पड़ने पर इन्हें तीनपानी से गौलापार, नारीमन तिराहा, तिकोनिया और वर्कशाप लाइन होकर भेजा जाएगा। पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाली बसें नारीमन तिराहे से तिकोनिया और वर्कशाप लाइन होते हुए रोडवेज पहुंचेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  किराये के कमरे में देह व्यापार!...व्हाट्सएप पर युवतियों की फोटो, ऐसे फूटा भांडा

नैनीताल बैंक तिराहे से प्रेम टाकीज के बीच शोभायात्रा होने पर बसों को तिकोनिया के पास रोका जाएगा। रोडवेज से बरेली और रामपुर रोड जाने वाली बसें पूर्वी गेट से ताज चौराहा और गौलापुल होकर निकलेंगी। कालाढूंगी रोड की बसों को वर्कशाप लाइन, तिकोनिया, हाइडिल, पंचक्की और ऊंचापुल होकर भेजा जाएगा।

रामपुर और बरेली रोड से पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले छोटे वाहन तीनपानी फ्लाईओवर से गौलापार होकर निकलेंगे। पर्वतीय क्षेत्रों से बरेली और रामपुर रोड जाने वाले वाहनों को नारीमन तिराहे से गौलापार की ओर भेजा जाएगा।

काठगोदाम से शहर आने वाले वाहनों को जरूरत के अनुसार कालटैक्स, हाइडिल, पंचक्की, लालढांठ, महारानी होटल, सरस्वती रेस्टोरेंट, दोनहरिया और जेल रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा। शोभायात्रा के राजपुरा से तिकोनिया के बीच रहने पर गोल्चा कंपाउंड रेलवे क्रॉसिंग और तिकोनिया से राजपुरा की ओर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। कैनाल रोड और कुल्यालपुरा क्षेत्र में भी शोभायात्रा की स्थिति के अनुसार यातायात को वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में जुटे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता...राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे पर बड़ा मंथन

वीकेंड को देखते हुए 24 और 25 अक्टूबर को सुबह नौ बजे से रात दस बजे तक यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। बरेली रोड से पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहन तीनपानी फ्लाईओवर से गौलापार रोड होकर काठगोदाम पहुंचेंगे। रुद्रपुर से पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहनों को लालकुआं और तीनपानी फ्लाईओवर से भेजा जाएगा।

हल्द्वानी आने वाले वाहनों को गन्ना सेंटर से तीनपानी फ्लाईओवर और गौला रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा। रामनगर और बाजपुर से पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहन कालाढूंगी के नैनीताल तिराहे से मंगोली होकर निकलेंगे।

यात्रा मार्ग पर सुबह तीन बजे से रात 11 बजे तक भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। आवश्यक सेवाओं वाले भारी वाहनों को भी दोपहर दो बजे से रात 11 बजे तक प्रवेश नहीं मिलेगा। डायवर्जन के दौरान भारी वाहनों को जिले की सीमा पर रोका जाएगा। पर्वतीय क्षेत्रों से हल्द्वानी आने वाली रोडवेज और केमू की बसें अपने निर्धारित मार्ग पर चलेंगी।

24 से 26 अक्टूबर तक कैंचीधाम और आसपास के पर्वतीय क्षेत्रों के लिए वीकेंड यातायात योजना भी लागू रहेगी। भवाली से कैंचीधाम जाने वाले श्रद्धालुओं को शटल सेवा का इस्तेमाल करना होगा। इसके लिए वाहन विकास भवन पार्किंग, भीमताल और भवाली सैनिटोरियम में खड़े किए जा सकेंगे। यहां से कैंचीधाम के लिए शटल सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  ‘नशे को ना, जिंदगी को हां’... ड्रग फ्री उत्तराखंड के लिए धामी ने भरी हुंकार

इस दौरान सुबह तीन बजे से रात 11 बजे तक भारी वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा, जबकि बसों और चौपहिया वाहनों के लिए सुबह पांच बजे से रात आठ बजे तक डायवर्जन प्रभावी रहेगा।

अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर और पिथौरागढ़ से मैदानी क्षेत्रों की ओर आने-जाने वाले वाहनों को लमगड़ा, धनाचूली, धारी और खुटानी बैंड होकर भीमताल से निकाला जाएगा। वहीं, काठगोदाम से रानीखेत जाने वाले वाहन खुटानी बैंड से मुक्तेश्वर और रामगढ़ मार्ग का इस्तेमाल करेंगे।

 

पुलिस ने वाहन चालकों और पर्वतीय क्षेत्रों की यात्रा करने वाले लोगों से अपील की है कि घर से निकलने से पहले रूट प्लान की जानकारी लें और निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का पालन करें, ताकि जाम और असुविधा से बचा जा सके।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में