उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी

हल्द्वानी में विकास की उड़ान… विधायक ने किया कार्यों का लोकार्पण

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी विधायक सु‌मित हृदयेश ने रविवार को विधानसभा क्षेत्र के वार्ड-17, हीरानगर क्षेत्र स्थित संजय कॉलोनी और सतीश कॉलोनी में अपने विधायक निधि से स्वीकृत 33.95 लाख रुपये की लागत वाले जनहितकारी विकास कार्यों का विधिवत लोकार्पण किया।

लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वह निरंतर प्रतिबद्ध हैं और प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि सड़क, नाली, जल निकासी और अन्य आवश्यक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है, ताकि जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के मतदाताओं के लिए बड़ी खबर!... SIR की सुनवाई पूरी, इस दिन होगा सबसे बड़ा अपडेट

विधायक सु‌मित हृदयेश ने अपनी पूज्यनीय माताजी, पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. इंदिरा हृदयेश, के आदर्शों और सेवा भावना का स्मरण करते हुए कहा कि उनके द्वारा शुरू किए गए विकास कार्यों को आगे बढ़ाना उनका कर्तव्य है। उन्होंने भरोसा जताया कि हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में चरणबद्ध तरीके से विकास कार्य कराए जा रहे हैं और योजनाओं को जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप प्राथमिकता दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  15 साल पुराने केस में आचार्य बालकृष्ण को बड़ी राहत!... CBI कोर्ट ने सुनाया चौंकाने वाला फैसला

कार्यक्रम में उपस्थित स्थानीय नागरिकों ने क्षेत्र में तेजी से हो रहे विकास कार्यों पर संतोष व्यक्त किया और विधायक का आभार जताया। लोगों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी विकास की गति इसी प्रकार बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 6 दिन बेहद भारी!... लगातार बरसेंगे बादल, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

इस अवसर पर पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, विमला सांगुरी, पार्षद शैलेंद्र सिंह दानू, ललित परगाई, चंदन सिंह राणा, दीपक आर्य, कृष्णा नंद जोशी, अंकित जोशी, मंजू दानू, हिमांशु जोशी, आस्था लटवाल, मुकेश अग्रवाल, अजय अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, महेश अग्रवाल, करुणा अग्रवाल, ऊषा अग्रवाल और क्षितिज अग्रवाल भी उपस्थित रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में