उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर एक्सीडेंट कुमाऊं हिल दर्पण

उत्तराखंड में रफ्तार का कहर… डंपर ने रौंदी बाइक, मामा-भांजे की दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसी बीच रुद्रपुर में बगवाड़ा मंडी के सामने हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार मामा-भांजे की मौत हो गई। रेलवे स्टेशन जा रहे दोनों की बाइक को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में भांजे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल मामा ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का नया अलर्ट...इन जिलों में गरजेंगे बादल और गिरेगी बर्फ

जानकारी के अनुसार, ग्राम सहजनी, रुद्रपुर निवासी 22 वर्षीय रोहित चौहान पुत्र राधेश्याम चौहान शुक्रवार रात अपने 46 वर्षीय मामा अक्षय लाल चौहान पुत्र हंसनाथ चौहान को रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहा था। अक्षय लाल मूल रूप से ग्राम जुआफर, जिला देवरिया, उत्तर प्रदेश के निवासी थे। उन्हें बाघ एक्सप्रेस ट्रेन से अपने घर लौटना था।

बताया गया कि रात करीब 10 बजे दोनों बाइक से बगवाड़ा मंडी के सामने पहुंचे। इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में रोहित चौहान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल अक्षय लाल चौहान को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने तक उनकी भी मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में जुटे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता...राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे पर बड़ा मंथन

हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। रोहित के पिता राधेश्याम चौहान ने बताया कि उनका बेटा सिडकुल स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था। वह चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। वहीं, अक्षय लाल चौहान पांच अक्टूबर को रुद्रपुर आए थे और शुक्रवार रात ट्रेन से अपने घर लौटने वाले थे। लेकिन रेलवे स्टेशन पहुंचने से पहले ही हादसे ने दोनों की जिंदगी छीन ली। घटना की सूचना मिलने पर रुद्रपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने मामले में पुलिस को तहरीर देने की बात कही है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में