उत्तराखण्ड एक्सीडेंट कुमाऊं नैनीताल हिल दर्पण

नैनीताल में दर्दनाक हादसा… पहाड़ी से गिरा मलबा, दो की मौत

खबर शेयर करें -

नैनीताल में दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। मेहरागांव में देर रात दीवार निर्माण के दौरान पहाड़ी से अचानक मलबा गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर घायल हो गया। हादसे में जान गंवाने वाले दोनों मजदूर नेपाल के निवासी थे। घटना के बाद मृतकों के परिजनों ने मौके पर हंगामा किया। पुलिस ने ठेकेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  किराये के कमरे में देह व्यापार!...व्हाट्सएप पर युवतियों की फोटो, ऐसे फूटा भांडा

जानकारी के अनुसार, मेहरागांव में दीवार बनाने का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा भरभराकर मजदूरों के ऊपर गिर गया। मजदूरों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और वे मलबे की चपेट में आ गए। हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस की न्याय यात्रा में ‘गुटों की जंग’... नेताओं के सामने भिड़े समर्थक, गरमाया माहौल

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। घायल मजदूर को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवाली पहुंचाया गया। वहीं, हादसे में दो मजदूरों की मौत से आक्रोशित परिजनों ने घटनास्थल पर हंगामा किया और मामले में कार्रवाई की मांग की।

एसपी सिटी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्रा ने बताया कि दीवार निर्माण के दौरान पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण दो मजदूरों की मौत हुई है। पुलिस ने ठेकेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। साथ ही निर्माण स्थल पर सुरक्षा इंतजामों की पड़ताल की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि काम के दौरान संभावित खतरे से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां बरती गई थीं या नहीं।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में