उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं क्राइम हल्द्वानी हिल दर्पण

घूस की गड्डी हाथ में, सामने विजिलेंस… सरकारी जेई की ऐसे खुली पोल, दूसरा अफसर भी रडार पर

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई जारी है। कुमाऊं रेंज की विजिलेंस टीम ने काशीपुर के कुंडा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए जसपुर ब्लॉक के कनिष्ठ अभियंता (जेई) विवेक कुमार को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मामले में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी दीपक सागर के खिलाफ भी भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  'ऐसे लड़के से शादी नहीं'...दूल्हे को देखते ही दुल्हन ने रोक दिए फेरे! सब हैरान

सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी के अनुसार, एक पंजीकृत ठेकेदार ने टोल-फ्री हेल्पलाइन 1064 पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि जसपुर ब्लॉक में वाटर कूलर लगाने का कार्य पूरा होने के बावजूद भुगतान जारी करने के लिए जेई विवेक कुमार 20 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे थे। वहीं, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी दीपक सागर पर भी भुगतान के एवज में 12 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बड़ा हादसा... खाई में समाई कार, चार की मौके पर मौत

शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ने मामले का गोपनीय सत्यापन कराया, जिसमें आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। इसके बाद पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी के निर्देशन में विशेष ट्रैप टीम का गठन किया गया। तय योजना के तहत शिकायतकर्ता को रिश्वत की रकम लेकर भेजा गया। जैसे ही जेई विवेक कुमार ने 20 हजार रुपये की रिश्वत ली, विजिलेंस टीम ने उन्हें मौके पर ही रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  चार दिन तक राहत नहीं!... उत्तराखंड में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

सतर्कता अधिष्ठान ने बताया कि मामले में दूसरे आरोपी ग्राम पंचायत विकास अधिकारी दीपक सागर के खिलाफ भी भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में