उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम

उत्तराखंड….भारी रहेंगे 48 घंटे, बरसेगी आफत, IMD का अलर्ट

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने उत्तराखंड के कई जनपदों के लिए एक बार फिर रेड अलर्ट जारी किया है। उन्होंने 15 सितंबर तक के मौसम पूर्वानुमान के तहत 11 सितंबर को बागेश्वर जनपद में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बरसात की चेतावनी दी है। इसके अतिरिक्त, अन्य जनपदों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें गरजन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में मौत का तांडव... कार के उड़े परखच्चे, दो युवकों की गई जान, दो गंभीर

मुख्यमंत्री के अनुसार, 12 और 13 सितंबर को देहरादून, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, उधम सिंह नगर, और हरिद्वार जनपदों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन दो दिनों में इन जनपदों में कहीं-कहीं बहुत भारी से अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही, कुछ स्थानों पर गरजन के साथ आकाशीय बिजली गिरने और वर्षा के अति तेज दौर की संभावना भी व्यक्त की गई है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इन दो दिनों में संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन और चट्टान गिरने की घटनाएँ हो सकती हैं। इसके परिणामस्वरूप राजमार्ग बाधित हो सकते हैं, और कहीं-कहीं बाढ़ और चट्टान भूस्खलन के कारण जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  किराये के कमरे में देह व्यापार!...व्हाट्सएप पर युवतियों की फोटो, ऐसे फूटा भांडा

बिजली और पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हो सकती है, और बिजली गिरने से जान-माल की हानि हो सकती है। नदी नालों में उफान आने के कारण भी घटनाएँ घट सकती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में दर्दनाक हादसा... पहाड़ी से गिरा मलबा, दो की मौत

इसके अतिरिक्त, मौसम विभाग ने 14 और 15 सितंबर को येलो अलर्ट जारी करते हुए सभी जनपदों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की चेतावनी दी है।

गढ़वाल मंडल के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल और कुमाऊँ मंडल के पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा जनपदों में 12 और 13 सितंबर को कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना के चलते ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में