उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

संस्कारों से सशक्त होगा उत्तराखंड…सीएम धामी का प्रेरक संदेश, इन्हें मिला सम्मान

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, पटेल नगर में आयोजित ‘मातृ संस्कार समागम’ में प्रदेश की मातृशक्ति का अभिनंदन किया और उनके योगदान को राष्ट्र निर्माण के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि “मजबूत परिवार, मजबूत राष्ट्र”—मातृसंस्कार और संस्कारों से ही समाज और राष्ट्र सशक्त बनते हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उनका जीवन संघर्ष, अनुशासन और संस्कारों की पूंजी पर आधारित है। उन्होंने कहा कि परिवार ही समाज की मूल इकाई है और माताएँ अपने घर की सांस्कृतिक धुरी हैं, जो बच्चों को सम्मान, सहयोग और राष्ट्रभक्ति का पाठ पढ़ाती हैं। उन्होंने संस्कारों और संयुक्त परिवार व्यवस्था को सामाजिक परिवर्तन का आधार बताते हुए आधुनिक जीवन और परंपरा के संतुलन की आवश्यकता पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  'आई लव यू... फिर किसी के साथ ऐसा मत करना', मौत के बाद VIDEO ने खोला बड़ा राज!

मुख्यमंत्री ने भारतीय इतिहास और धर्मग्रंथों के उदाहरण देते हुए मातृसंस्कारों की भूमिका पर प्रकाश डाला और कहा कि माता द्वारा दिए गए संस्कार व्यक्ति के चरित्र, नैतिकता और समाज के प्रति जिम्मेदारी का आधार बनते हैं। उन्होंने ‘कुटुंब प्रबोधन’ को समय की मांग बताते हुए कहा कि यह बच्चों के लिए पहला विद्यालय है, जहां से राष्ट्र के जिम्मेदार नागरिक तैयार होते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अब क्लर्क और टैक्स इंस्पेक्टर संभालेंगे ईओ की कुर्सी!... उत्तराखंड में एक आदेश से मची हलचल

इस अवसर पर श्रीमती गीता धामी ने सेवा, समर्पण और सामाजिक जिम्मेदारी पर जोर देते हुए कहा कि माताएँ बच्चों को संवेदनशील, सहयोगी और समाज के लिए जिम्मेदार नागरिक बनाती हैं। उन्होंने परिवारों से आग्रह किया कि संवाद और सेवा को अपनी दिनचर्या में बनाए रखें।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क बनी या भ्रष्टाचार की राह?...नैनीताल डीएम ने बैठाई हाई लेवल जांच समिति

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सप्त मातृ शक्ति सम्मान के तहत 7 महिलाओं को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया। आयोजन में विश्वमांगल्य सभा के पदाधिकारी, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि और प्रदेशभर से आई माताएँ और महिलाएँ उपस्थित रहीं।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में