उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल मौसम

उत्तराखंड मौसम… गरज के साथ बरसेंगे मेघ, इन जिलों के लिए अलर्ट

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। राज्य मौसम विभाग ने 8 फरवरी तक के मौसम पूर्वानुमान को जारी किया है, जिसमें राज्य के विभिन्न इलाकों में बारिश और हिमपात की संभावना जताई गई है।

विभाग के मुताबिक, 3, 4, 5 और 8 फरवरी को मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव देखा जा सकता है। विशेष तौर पर 4 फरवरी को टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, चंपावत, नैनीताल, उधमसिंह नगर और हरिद्वार जनपदों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने और बारिश की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आज बदला रहेगा मौसम... नौ जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, 5 फरवरी को उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात हो सकता है। इसके अलावा, 8 फरवरी को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जनपदों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  न फौज में भर्ती, न कोई रैंक...फिर भी खुद को बताया मेजर, AI ने खोली फर्जी फौजी की पोल

विभाग ने 4 और 5 फरवरी के दौरान 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही, राज्य के विभिन्न इलाकों में मौसम बादल रहेगा, और बर्फबारी के कारण उच्च हिमालयी क्षेत्रों में सड़कें बंद हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस के ‘घर’ में ही छिड़ी जंग!...अनदेखी पर भड़के अपने ही नेता, पोस्टर पर निकला गुस्सा

मौसम विभाग ने राज्यवासियों को विशेष रूप से 4 फरवरी को येलो अलर्ट के तहत आकाशीय बिजली गिरने की संभावनाओं को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में