उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम

उत्तराखंड मौसम….बारिश के इंतजार से बढ़ी चिंता, अब आई ये ताजा अपडेट

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में पिछले दो महीनों से बारिश न होने के कारण शुष्क मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। पहाड़ी इलाकों में सूखी ठंड पड़ रही है, जिससे काश्तकारों की फसलें प्रभावित हो रही हैं। किसानों का कहना है कि बारिश के अभाव में उनके गेहूं की फसल की सही वृद्धि नहीं हो पा रही है। इसके साथ ही फलों की पैदावार पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ा है। यदि आने वाले दिनों में बारिश नहीं होती है, तो काश्तकारों की फसलें पूरी तरह से चौपट हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दिल दहलाने वाला हादसा... दुर्घटना के बाद बाइक में लगी आग, छात्र की मौत

मौसम विभाग के अनुसार, पूरे उत्तराखंड में अगले पांच दिनों तक शुष्क मौसम रहने की संभावना है। हालांकि, रात का तापमान तेजी से गिर रहा है और दिसंबर की पहली तारीख से रात के तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की जा सकती है। चटक धूप के कारण दिन और रात के तापमान में अंतर भी बढ़ सकता है। इस शुष्क मौसम के कारण किसानों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, और बारिश जैसी कोई स्थिति बनती दिखाई नहीं दे रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम... बारिश और बर्फबारी के बीच आई ये बड़ी अपडेट

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है, वहीं मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं कोहरा भी छा सकता है। मानसून के बाद से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश नहीं हुई है, जिससे मौसम शुष्क बना हुआ है और तापमान लगातार सामान्य से अधिक बना हुआ है। यह स्थिति उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों से लेकर मैदानी इलाकों तक जारी रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर मुठभेड़... एक बदमाश को लगी गोली, दूसरा भागा
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में