उत्तराखण्ड कुमाऊं जजमेंट नैनीताल हिल दर्पण

उत्तराखंड…इस क्षेत्र पंचायत सदस्य को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने महिला क्षेत्र पंचायत सदस्य की सदस्यता से जुड़े मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए एकल पीठ के आदेश को बरकरार रखा है। अदालत ने स्पष्ट किया कि केवल इस आधार पर महिला सदस्य को अयोग्य नहीं ठहराया जा सकता कि उसके पति ने उसकी जगह खुद को क्षेत्र पंचायत सदस्य के रूप में प्रस्तुत किया था।

यह भी पढ़ें 👉  निजी स्कूलों की फीस मनमानी पर बड़ा वार, 39 लाख वापस... अब मान्यता रद्द होने की चेतावनी

मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता और न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ ने ऊधमसिंह नगर निवासी निखिलेश घरमी की ओर से दायर विशेष अपील को खारिज करते हुए कहा कि सदस्यता समाप्त करने के लिए यह साबित होना जरूरी है कि संबंधित महिला सदस्य के स्थान पर उसके पति ने वास्तव में पंचायत सदस्य के अधिकारों और दायित्वों का निर्वहन किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड भाजपा में घमासान!...इन नेताओं के इस्तीफे से गरमाई सियासत

अदालत ने कहा कि जब तक पति द्वारा महिला सदस्य की ओर से बैठकों में भाग लेने, उनकी अध्यक्षता करने या सदस्य के कार्यों का वास्तविक रूप से निर्वहन करने का ठोस प्रमाण सामने नहीं आता, तब तक केवल उसके द्वारा खुद को सदस्य के रूप में पेश करने के आधार पर अयोग्यता का प्रावधान लागू नहीं किया जा सकता। हाईकोर्ट के इस निर्णय के बाद महिला क्षेत्र पंचायत सदस्य की सदस्यता बरकरार रहेगी। खंडपीठ ने मामले में एकल पीठ द्वारा दिए गए पूर्व आदेश में हस्तक्षेप करने से इनकार करते हुए विशेष अपील को खारिज कर दिया।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में