उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून

उत्तराखंड मौसम… इन जिलों में गरज के साथ बरसेंगे मेघ

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में अचानक बदलाव देखा जा रहा है। पहले जहां प्रचंड ठंड और बर्फबारी का दौर था, अब कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई है। पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है, जबकि मैदानी इलाकों में गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

बुधवार को देहरादून में धूप खिली रही, जिससे राजधानी का अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने देहरादून, नैनीताल, टिहरी गढ़वाल, उधम सिंह नगर और हरिद्वार में आकाशीय बिजली और बारिश का अलर्ट जारी किया था। इसके बाद गुरुवार को भी बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें 👉  घूस की गड्डी हाथ में, सामने विजिलेंस... सरकारी जेई की ऐसे खुली पोल, दूसरा अफसर भी रडार पर

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को उत्तराखंड के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। देहरादून, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चम्पावत, नैनीताल, उधम सिंह नगर और हरिद्वार में बारिश होने की संभावना है। साथ ही, कुछ इलाकों में गरज के साथ आकाशीय बिजली भी चमक सकती है, जिसके चलते विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में चुनावी हलचल तेज... कांग्रेस में बड़ा बदलाव, इन नेताओं को अहम जिम्मेदारी

राजधानी देहरादून में अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं, हरिद्वार में अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास रहने की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मानसून से पहले बड़ा रिहर्सल...नैनीताल समेत इन इलाकों पर खास नजर

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में यह बदलाव हो रहा है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड बढ़ने और ठिठुरन का अनुभव हो सकता है। उत्तराखंड के लोगों को अगले कुछ दिनों तक ठंड और बारिश का सामना करना पड़ सकता है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में