उत्तराखण्ड कार्रवाई गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार…डॉक्टर ने मांगी रिश्वत, विजिलेंस ने रंगेहाथ दबोचा

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में विजिलेंस टीम ने रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल में तैनात एक ऑर्थोपेडिक सर्जन को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि डॉक्टर ने एक व्यक्ति से दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनाने के एवज में रिश्वत की मांग की थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का बड़ा उलटफेर!... बारिश पर लगेगा ब्रेक या फिर बरसेंगे बादल?

जानकारी के अनुसार, रिश्वत मांगे जाने की शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने मामले की जांच शुरू की। शिकायत की पुष्टि होने पर मंगलवार को टीम ने जिला अस्पताल में ट्रैप की कार्रवाई की। योजना के तहत शिकायतकर्ता ने डॉक्टर को पांच हजार रुपये दिए। जैसे ही डॉक्टर ने रिश्वत की रकम स्वीकार की, विजिलेंस टीम ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यसभा टिकट पर बड़ा सस्पेंस!... BJP ने 25 दावेदारों में से छांटे 9 नाम, बढ़ी सियासी हलचल

गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम ने आरोपी डॉक्टर के आवास पर भी छापेमारी की। इस दौरान टीम ने मामले से जुड़े दस्तावेजों और अन्य तथ्यों की जांच की। विजिलेंस अधिकारी आरोपी से पूछताछ के साथ ही पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच में जुटे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हवाई फायरिंग से दहशत, तलवार से वाहनों में तोड़फोड़!... पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा

विजिलेंस के अनुसार, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ और अग्रिम कार्रवाई के लिए उसे देहरादून लाया जाएगा। मामले में विजिलेंस की जांच जारी है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में